Connect with us

पूर्वांचल

दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत, चार घायल

Published

on

Loading...
Loading...

ओबरा (सोनभद्र)। चोपन थाना क्षेत्र के सिन्दुरिया गांव में चोपन-ओबरा मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवार चोपन से ओबरा की ओर जा रहा था। इस घटना की सूचना मिलने पर चोपन नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों को सांत्वना देते हुए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चोपन थाना क्षेत्र के मल्लाही टोला निवासी ओमप्रकाश साहनी (32 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय बासदेव, दिलीप साहनी (23 वर्ष) पुत्र विनोद साहनी और विक्की साहनी (18 वर्ष) पुत्र पप्पू साहनी एक ही बाइक पर सवार होकर चोपन से ओबरा जा रहे थे। जब वे सिंदुरिया गांव के पास चोपन-ओबरा मार्ग पर पहुंचे, तो सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई।

Loading...

दूसरी बाइक पर जुगैल थाना क्षेत्र के जुगैल के पौसीला टोला निवासी रामपति बैगा पुत्र मुन्नी और रामवृक्ष उर्फ पप्पू (26 वर्ष) पुत्र शिवमूरत बैगा सवार थे। टक्कर इतनी भयंकर थी कि दोनों बाइकें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं और सभी पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन ले जाया गया। वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने ओमप्रकाश साहनी को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य घायलों का उपचार चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page