Connect with us

अपराध

दो पशु तस्करों को राजातालाब पुलिस ने किया गिरफ्तार, कब्जे से देशी कट्टा व जिंदा कारतूस बरामद

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी : अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के पर्यवेक्षण में तथा सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब के कुशल नेतृत्व में आज थाना राजातालाब पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम ढोडवा चौराहा (मरुई) के पास से 3 गोवंशीय पशु को गोवध करने के लिये ले जा रहे 02 व्यक्ति मुनाउर पुत्र इशहाक, निवासी शक्तियारपुर भवानीपुर, थाना राजातालाब वाराणसी व आशिक उर्फ अंशिका पुत्र मातवर, निवासी नई बाजार सारनाथ का पंतेरवा वाराणसी को पकड़कर चेक किया गया तो अभियुक्त मुनावर के कब्जे से एक देशी कट्टा व 01 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ । उक्त गिरफ्तारी बरामदगी के सम्बन्ध में थाना राजातालाब पुलिस द्वारा धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम, धारा 11 पशु क्रुरता अधिनियम व धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page