Connect with us

वाराणसी

दो अलग-अलग सड़क हादसों में महिला समेत 10 लोग घायल

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। मिर्जामुराद क्षेत्र में सोमवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में महिला समेत 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पहला हादसा रखौना गांव के पास प्रयागराज-वाराणसी नेशनल हाईवे पर हुआ, जहां दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत में चार लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। दूसरा हादसा डंगहरिया गांव के पास हुआ, जहां एक बोलेरो पहले एक ट्रक से टकराई और फिर दूसरे ट्रक में जा घुसी, जिससे आधा दर्जन दर्शनार्थी घायल हो गए।

पहली दुर्घटना में पटना (बिहार) निवासी सज्जन (40), रजत कुमार (32), परिश्री (21) और शशि कुमार (25) बुरी तरह घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही मिर्जामुराद पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एंबुलेंस से ट्रामा सेंटर भेजा।

वहीं, दूसरी दुर्घटना मिर्जामुराद के डंगहरिया गांव के पास हुई, जहां छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर गांव के निवासी वेदीलाल गुप्ता (55), उनकी पत्नी सावित्री गुप्ता (50), बेटियां प्रियंका (22), किरण (20) और अनुष्का गुप्ता (20) तथा धर्मजीत सिंह (26) गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को तुरंत एक निजी अस्पताल भिजवाया।

सड़क पर जाम न लगे, इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 1033 की सहायता से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया गया और यातायात बहाल किया गया। दोनों दुर्घटनाओं के बाद स्थानीय लोग सहमे हुए हैं, जबकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page