Connect with us

गाजीपुर

देसी पिस्तौल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। जनपद के थाना गहमर पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता प्राप्त की है। मुखबिर की सटीक सूचना पर थाना गहमर की टीम ने एक देसी पिस्तौल .315 बोर व एक जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान ह्रदयानन्द गिरी उर्फ खियाली पुत्र मोतीलाल गिरी, निवासी ग्राम हथेलीपुर मठिया, थाना डुमरांव, जिला भोजपुर बिहार (उम्र लगभग 35 वर्ष) के रूप में हुई है। आरोपी को पुलिस टीम द्वारा लहना चौराहा, ग्राम लहना, थाना गहमर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

इस संबंध में थाना गहमर में मुकदमा संख्या 127/2025 अंतर्गत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया है और आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

इस सफलता को हासिल करने वाली टीम में देवल चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक कौशलेश कुमार मिश्र प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page