वाराणसी
देवउठनी एकादशी पर काशी में घाटों पर उमड़े श्रद्धालु, गंगा स्नान कर पुण्य के भागी बने
रिपोर्ट – प्रदीप कुमार
वाराणसी। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को देवउठनी एकादशी के अवसर पर गंगा घाटों पर श्रद्धालु उमड़े। लोगों ने गंगा स्नान किया। लोगों ने पुरोहितों से विधिविधान से पूजन-अर्चन कराया। वहीं पुरोहितों व भिखारियों को दान देकर पुण्य के भागी बने। वाराणसी के विश्व प्रसिद्ध दशाश्वमेध घाट, राजेंद्र प्रसाद घाट, अस्सी सहित विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन अलर्ट रहा। काशी में भोर से ही गंगा घाटों पर श्रद्धालु उमड़ पड़े। स्नान के पश्चात श्रद्धालु आचमन कर अपने क्षमता अनुसार दान दक्षिणा कर रहे हैं। वाराणसी के अस्सी घाट से लेकर तुलसी घाट, केदारघाट, विश्व प्रसिद्ध दशाश्वमेध घाट एवं डॉ राजेंद्र प्रसाद घाट होते हुए अधिकतर घाटों पर श्रद्धालु गंगा स्नान कर रहे हैं। इसके बाद घाट पर ब्राह्मणों के द्वारा आचमन कर उन्हें अपनी क्षमता अनुसार दान दक्षिणा दे रहे हैं। गंगोत्री सेवा समिति दशाश्वमेध घाट के तीर्थ पुरोहित अजय कुमार तिवारी ने बताया कि देवउठनी एकादशी को स्नान दान कर लोग पुण्य के भागी बनते हैं।
