Connect with us

मऊ

दुष्कर्म पीड़िता ने जिलाधिकारी-एसपी से लगायी न्याय की गुहार

Published

on

Loading...
Loading...

मऊ के घोसी कोतवाली क्षेत्र की एक युवती ने जिलाधिकारी और एसपी से शिकायत कर अपनी जान को खतरा बताया है। युवती की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म और हत्या के आरोप में उसके जीजा अय्यूब समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। मुख्य आरोपी अय्यूब को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया, लेकिन दो अन्य आरोपी अब भी फरार हैं।युवती ने बताया कि उसकी बड़ी बहन का निकाह घोसी नगर के अय्यूब से हुआ था।

जब वह अपनी बहन की डिलीवरी के दौरान उसकी सेवा करने गई, तो 30 नवंबर 2024 को अय्यूब ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसकी बहन वहां आई तो अय्यूब ने उसकी हत्या कर दी। पीड़िता ने कई बार पुलिस से न्याय की गुहार लगाई, लेकिन कार्रवाई न होने पर डीआईजी-एसपी को रजिस्टर्ड पत्र भेजकर हस्तक्षेप की मांग की।

साथ ही चेतावनी दी थी कि यदि न्याय न मिला तो वह आत्मदाह करने को मजबूर होगी। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर अय्यूब को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन अन्य आरोपी अब भी खुलेआम घूम रहे हैं।

पीड़िता ने जिलाधिकारी और एसपी को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि फरार आरोपी उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं, जिससे पूरा परिवार डरा हुआ है।

उसने अपनी बहन के शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग भी की है ताकि सच्चाई सामने आ सके। इस मामले में घोसी के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने कहा कि मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है और बाकी आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page