चन्दौली
दुष्कर्म का आरोपी हिस्ट्रीशीटर मुठभेड़ में घायल

चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी नौ वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी हिस्ट्रीशीटर को घर से कहीं भागने की फिराक की सूचना पर पुलिस ने दौड़ाकर पैर में गोली मार दी। इससे आरोपी वहीं पर गिर पड़ा। तत्पश्चात पुलिस ने उसे धर दबोचा। एसपी आदित्य लांग्हे के इस कार्यवाही की लोग सराहना कर रहे हैं। इसे अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।
बताते चलें कि, आरोपी सुभाष सोनकर पुत्र सकलू सोनकर, निवासी ग्राम बिसौरी अपने घर से सामान लेकर कहीं भागने की कोशिश कर रहा था। इसकी पुलिस को सूचना मिली। पुलिस ने उसे नवही गांव के समीप घेर लिया और पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी ने होली के दिन नशे की हालत में एक बालिका के साथ दुष्कर्म किया था। घटना से नाराज ग्रामीणों ने पीड़िता के साथ सड़क जाम कर दिया था।
j