Connect with us

गाजीपुर

दुल्लहपुर रेलवे स्टेशन से पॉक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। पॉक्सो एक्ट के मामले में फरार चल रहे आरोपी को दुल्लहपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बुधवार दोपहर को दुल्लहपुर रेलवे स्टेशन के पास से पुलिस ने 19 वर्षीय राजन राजभर को हिरासत में लिया। आरोपी राजन राजभर विथरिया गांव का निवासी है। उसके खिलाफ थाना दुल्लहपुर में मुकदमा संख्या 159/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 137 (2), 65(1), 87 बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की धारा 5L/6 में मामला दर्ज है।

Loading...

यह गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के निर्देशन में चल रहे विशेष अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष दुल्लहपुर के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। आरोपी की गिरफ्तारी में उप निरीक्षक गामा लाल, कांस्टेबल अश्वनी सिंह और कांस्टेबल विनोद भारती शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page