गाजीपुर
दुल्लहपुर पुलिस ने चेयरमैन के हत्यारोपी को किया गिरफ्तार
दुल्लहपुर (गाजीपुर)। सुल्तानपुर ग्राम सभा के चेयरमैन यादव की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी रोहित यादव को दुल्लहपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को बुधवार को छपरी नहर पुलिया के पास से पकड़ा गया।
मामले में चेयरमैन की पत्नी ने तीन महिलाओं समेत कुल छह लोगों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई थी। रोहित यादव पर पहले से ही एक अन्य मामला दर्ज था। कुछ महीने पहले उसने विनय कुमार सिंह की मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था और उस मामले में भी वह फरार चल रहा था।
गिरफ्तारी में थाना अध्यक्ष कमलेश कुमार, उप निरीक्षक मोहम्मद इस्लाम, कांस्टेबल अश्वनी सिंह और कांस्टेबल सुधांशु कुमार की टीम शामिल रही। थाना अध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि आरोपी के पास से चेयरमैन की हत्या में प्रयुक्त बांस का टुकड़ा बरामद हुआ है। आरोपी और बरामद सामान को न्यायालय में पेश किया गया है।
