वाराणसी
दिसम्बर हेतु आवंटित खाद्यान्न के निःशुल्क वितरण की तिथि 03 फरवरी तक बढ़ा
अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारक अपने- अपने सस्ते गल्ले की दुकान से निशुल्क खाद्यान्न प्राप्त करें
रिपोर्ट – प्रदीप कुमार
वाराणसी। शासन द्वारा दिये गये निर्देशानुसार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम योजनान्तर्गत माह दिसम्बर, 2022 हेतु आवंटित खाद्यान्न का वितरण माह जनवरी में 24 से 31 जनवरी तक निःशुल्क वितरण कराने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके अनुपालन में जनपद में प्रचलित 602297 राशनकार्डो के सापेक्ष 486420 राशनकार्डो पर उचित दर दुकानों द्वारा निःशुल्क खाद्यान्न का वितरण किया जा चुका है।
उक्त जानकारी देते हुए जिला पूर्ति अधिकारी उमेश कुमार मिश्रा ने बताया कि निःशुल्क वितरण की अंतिम तिथि विस्तारित करते हुए 03 फरवरी निर्धारित कर दी गयी है। उन्होंने बताया कि जनपद के अवशेष बचे अन्त्योदय कार्डधारक एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम योजनान्तर्गत माह दिसम्बर, 2022 हेतु आवंटित खाद्यान्न का पूर्णतया निःशुल्क वितरण 03 फरवरी तक किया जायेगा। अन्त्योदय कार्डधारक को प्रति अन्त्योदय कार्ड 35 किग्रा० खाद्यान्न (14 किग्रा० गेहूं व 21 किग्रा० चावल) की दर से तथा पात्र गृहस्थी कार्डधारक को प्रति अन्त्योदय कार्ड को प्रति यूनिट 05 किग्रा० खाद्यान्न ( 02 किग्रा० गेहूं व 03 किग्रा० चावल) की दर से वितरित किया जायेगा। मोबाइल ओ०टी०पी० वेरीफिकेशन के माध्यम से वितरण की सुविधा वितरण की पूर्व से निर्धारित अंतिम तिथि दिनांक 31.01.2023 के साथ वितरण की अंतिम तिथि 03 फरवरी को भी उपलब्ध रहेगी।
