वाराणसी
दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के तत्वाधान में श्री हरि कथा का भव्य कार्यक्रम आयोजित
रिपोर्ट- प्रदीप कुमार
वाराणसी : दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के तत्वाधान में 2 मार्च से 5 मार्च तक, समय :- साम 6:00 रात्रि 9 बजे तक, श्री सिधेस्वर महादेव का मंदिर , जैतपुरा वाराणसी में चार दिवसीय श्री हरि कथा का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कथा के प्रथम दिवस में आशुतोष महाराज की साध्वी शिष्य स्वामी अर्जुनानंद ने भक्त नामदेव का प्रसंग प्रस्तुत किया। भक्त नामदेव भगवान कृष्ण के अनन्य भक्त हुए हैं। जीवन में कई बार साक्षात भगवान कृष्ण का दर्शन प्राप्त किया, परंतु भगवान कृष्ण के आदेश अनुसार नामदेव जी को सतगुरु की शरण में जाना पड़ा । सतगुरु के शरण में गए बिना भक्ति की प्राप्ति असंभव माना गया है । सतगुरु हमारे जीवन में जब आते हैं केवल ईश्वर की बात नहीं करते हैं, शिष्य के मस्तक में कृपा का हस्त रख मानव के अंतर्जगत में ईश्वर का दर्शन भी कराते हैं ।भक्त नामदेव उस समय के पुर्णगुरु विशोवा खेचर की शरण में गए,। बारह वर्ष तक तपस्या की, उसके बाद आत्म ज्ञान के माध्यम से परमात्मा का दर्शन करने के पश्चात भक्ति के प्रचार में संलग्न हुए । दुनिया को बताया कि ईश्वर कथा कहानी का विषय नहीं है दर्शन का विषय है। स्वामी जी ने आगे बताया आशुतोष महाराज समस्त वेदों शास्त्रों पर आधारित ब्रह्मा ज्ञान के माध्यम से दिव्य नेत्र खोल ईश्वर का दर्शन करवा देते है। मंचासीन स्वामी हरिप्रकाशनन्द , भाई कमल , अलका, काजल ने भजन गायन कर सब का मन मंत्रमुग्ध किया। इस अवसर पर अभय स्वाभिमानी राजेश सेठ जयशंकर गुप्ता बृजेश जयसवाल कैलाश नाथ डॉक्टर अजय जयसवाल ओम प्रकाश प्रभात कुमार सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे
