Connect with us

चन्दौली

दिव्यांग और वृद्धों के लिए चिन्हांकन शिविर में 36 लाभार्थी चयनित

Published

on

Loading...
Loading...

चहनियां (चंदौली)। भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित एडीप और वयोश्री योजनाओं के अंतर्गत जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, चंदौली के सहयोग से सोमवार को चहनियां ब्लॉक परिसर में दिव्यांगों और वयोवृद्धों के लिए चिन्हांकन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 28 दिव्यांगजन एवं 08 वयोवृद्ध व्यक्तियों का शारीरिक सहायक उपकरणों के लिए अंतिम रूप से चिन्हांकन किया गया।

इस अवसर पर जिला दिव्यांग आइकॉन राकेश यादव रौशन ने बताया कि भारत सरकार का यह प्रयास है कि समाज के दिव्यांगों और वृद्धजनों को सरकारी योजनाओं का पूर्ण लाभ मिल सके और उनका जीवन अधिक सुगम बन सके। इसी उद्देश्य से एलिम्को (ALIMCO) द्वारा विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरण प्रदान किए जा रहे हैं। प्रथम चरण के अंतर्गत चिन्हांकन शिविर का आयोजन आकांक्षी ब्लॉक चहनियां में किया गया है।

चिन्हांकन के बाद पात्र लाभार्थियों को ट्राइसाइकिल, मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, श्रवण यंत्र (कान की मशीन), छड़ी, व्हीलचेयर, बैसाखी, स्मार्ट छड़ी, लैप्रोसी किट, कमर व घुटने के बेल्ट, कंबोड चेयर, सिलिकॉन फोम आदि उपकरण एक निर्धारित तिथि पर वितरित किए जाएंगे। यह भी स्पष्ट किया गया कि उपकरणों का वितरण केवल उन्हीं पंजीकृत लाभार्थियों को किया जाएगा, जिनका रजिस्ट्रेशन सोमवार को एलिम्को की टीम द्वारा चहनियां ब्लॉक में किया गया है।

शिविर का संचालन जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी राजेश कुमार नायक की देखरेख में संपन्न हुआ। इस अवसर पर एलिम्को से डॉ. अवनीश सिंह, डॉ. आनंद सिंह, मोहित यादव, श्रवण, अर्चना, नित्यानंद सिंह, सपना सिंह, रानी देवी तथा दिव्यांगजन विभाग के शेखर मौर्य सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page