Connect with us

गाजीपुर

दिव्यलोक पत्रकार संघ : अमित बने नए जिलाध्यक्ष, अमरेंद्र महामंत्री नियुक्त

Published

on

गाजीपुर। दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ के चुनाव को लेकर पत्रकारों में काफी हलचल देखी गई। जिला अध्यक्ष पद के लिए प्रियतोश साहू और अमित उपाध्याय ने नामांकन दाखिल किया था, लेकिन प्रियतोश साहू ने संगठन की गरिमा बनाए रखते हुए तथा पत्रकारों के बीच आपसी भाईचारे को देखते हुए अपना समर्थन अमित उपाध्याय को दे दिया। इसके चलते अमित उपाध्याय निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुने गए। इससे पहले यह जिम्मेदारी वीर बहादुर मौर्य के पास थी, लेकिन अब कमान अमित उपाध्याय को सौंपी गई। मूलतः थाना करंडा के ग्राम लीलापुर निवासी अमित उपाध्याय को एक कर्मठ और ईमानदार पत्रकार के रूप में जाना जाता है।

वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए जय प्रकाश चंद्रा के स्थान पर पुनीत त्रिपाठी का चयन हुआ। महामंत्री पद पर अमरेंद्र प्रताप सिंह को नियुक्त किया गया, जबकि राघव शर्मा को राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी बनाया गया।

Advertisement

चुनाव का यह कार्यक्रम संघ के संरक्षक राजेश चौबे के निवास स्थान पर आयोजित हुआ, जिसमें चुनाव अधिकारी के रूप में आर.पी शर्मा तथा प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष पांडे की देखरेख में चुनाव की प्रक्रिया संपन्न हुई। विजेताओं को राष्ट्रीय अध्यक्ष के.एन शर्मा द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव रजत श्रीवास्तव, रामप्रवेश शर्मा, मंगल पांडे, विकास, डॉ. अरविंद कुमार सिंह, प्रियतोश साहू, विजय वीर विक्रम, राम अवध भारद्वाज, अनिल सिंह, हसन इकबाल, आलोक कुमार चौबे, पुनीत कुमार त्रिपाठी, रजनीकांत पांडे, रतन श्रीवास्तव, राजेश चौबे सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे और सभी ने नवागत जिला अध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa