वायरल
यूपी-बिहार जाने के लिए शनिवार को दिल्ली से चलेंगी 41 विशेष ट्रेनें
उत्तर रेलवे 2 नवंबर को 71 विशेष रेलगाड़ियां का संचालन करेगा। इनमें से 41 विशेष रेलगाड़ियां दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों से बनकर चलेंगी
नई दिल्ली। दिवाली के बाद अब छठ पर्व मनाने के लिए उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाले यात्रियों की भीड़ रेलवे स्टेशनों पर बढ़ने लगी है। इसी के मद्देनजर, उत्तर रेलवे ने 2 नवंबर को 71 विशेष रेलगाड़ियों का संचालन करने का निर्णय लिया है। इनमें से 41 ट्रेनें दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों से रवाना होंगी, जिससे यात्रियों को सुविधा और आसानी से अपने गंतव्य तक पहुँचने का मौका मिलेगा।
7,296 विशेष ट्रेनें देशभर में चलाईं जा रही
भारतीय रेलवे ने छठ पर्व के दौरान यात्रियों की सुविधा हेतु इस वर्ष कुल 7,296 विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है, जो पिछले वर्ष की 4,500 विशेष ट्रेनों की तुलना में अधिक हैं। त्योहारों के अवसर पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे द्वारा विशेष फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं, जिससे यात्री सुरक्षित और सुगम यात्रा कर सकें।
02 नवंबर 2024 को चलाई जा रही गाड़ियों का विवरणः


दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों से 41 विशेष ट्रेनों का संचालन
दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों से 41 विशेष रेलगाड़ियाँ छठ पर्व के लिए रवाना होंगी। इनमें से नई दिल्ली से सर्वाधिक 14 ट्रेनें, आनंद विहार से 12, दिल्ली जंक्शन से 8, हजरत निजामुद्दीन से 6, और दिल्ली छावनी से 1 ट्रेन शामिल है।
नई दिल्ली से चलने वाली प्रमुख ट्रेनें:
नई दिल्ली से चलने वाली 14 रेलगाड़ियों में प्रमुख हैं- रेलगाड़ी संख्या 04070 नई दिल्ली से 00.20 बजे रवाना होगी और राजगीर 21 बजे पहुंचेगी। रेलगाड़ी संख्या 04054 नई दिल्ली से 14.20 बजे रवाना होगी और बरौनी जंक्शन 11 बजे पहुंचेगी। रेलगाड़ी संख्या 02248 नई दिल्ली से 0825 बजे रवाना होगी और पटना जंक्शन पर 20.30 बजे पहुंचेगी।
रेलगाड़ी संख्या 04036 नई दिल्ली से 12 बजे रवाना होगी और भागलपुर जंक्शन पर 10 बजे पहुंचेगी। रेलगाड़ी संख्या 02564 नई दिल्ली से 17.55 बजे रवाना होगी और बरौनी जंक्शन पर 15.10 बजे पहुंचेगी। रेलगाड़ी संख्या 02570 नई दिल्ली से 12.15 बजे रवाना होगी और दरभंगा जंक्शन 10 बजे पहुंचेगी।
आनंद विहार से चलने वाली प्रमुख ट्रेनें:
आनंद विहार से चलने वाली 12 रेलगाड़ियां में प्रमुख हैं- रेलगाड़ी संख्या 04032 आनन्द विहार टर्मिनल से 5.15 बजे रवाना होगी और सहरसा जंक्शन पर 10.30 बजे पहुंचेगी। रेलगाड़ी संख्या 04044 आनन्द विहार टर्मिनल से 23.15 बजे रवाना होगी और गोरखपुर जंक्शन 14 बजे पहुंचेगी। रेलगाड़ी संख्या 03576 आनन्द विहार टर्मिनल से 10.15 बजे रवाना होगी और आसनसोल जंक्शन 10.20 बजे पहुंचेगी।
रेलगाड़ी संख्या 05220 आनन्द विहार टर्मिनल से 8 बजे रवाना होगी और मुज़फ़्फ़रपुर जंक्शन पर 00.45 बजे पहुंचेगी। रेलगाड़ी संख्या 04080 दिल्ली जंक्शन से 19.30 बजे रवाना होकर वाराणसी जंक्शन 9.45 बजे पहुंचेगी। रेलगाड़ी संख्या 02418 दिल्ली जंक्शन से 09.30 बजे रवाना होगी और प्रयागराज जंक्शन 19.45 बजे पहुंचेगी। रेलगाड़ी संख्या 04034 दिल्ली जंक्शन से 23.45 बजे रवाना होकर जयनगर 23 बजे पहुंचेगी।
छठ पर्व के दौरान रेलवे ने विशेष इंतजाम किए हैं ताकि यात्रियों को किसी भी तरह की असुविधा न हो। विशेष ट्रेनों के माध्यम से लाखों यात्री अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे और त्योहार को अपने परिजनों के साथ मना सकेंगे।
