Connect with us

राज्य-राजधानी

दारोगा की मौत पर गोंड समाज में गुस्सा, CBI जांच और मुआवजे की मांग

Published

on

Loading...
Loading...

श्रद्धांजलि सभा कर सौंपा ज्ञापन

देवरिया/बस्ती। बस्ती जिले के परशुरामपुर थाने में तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक (एसएसआई) अजय कुमार गोंड का शव अयोध्या नदी में संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से गोंड समाज में गहरा शोक और आक्रोश है। घटना की जानकारी मिलते ही समाज के लोगों ने देवरिया शहर के सुभाष चौक पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।

Loading...

परिजनों ने इसे सुनियोजित साजिश के तहत हत्या बताया है और आरोप लगाया है कि स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने मामले में अपेक्षित तत्परता और संवेदनशीलता नहीं दिखाई। उन्होंने उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।

अखिल भारतवर्षीय गोंड महासभा की देवरिया इकाई ने छह प्रमुख मांगें रखीं। इनमें मामले की सीबीआई से जांच, परिजनों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता, मृतक की पत्नी को एसआई रैंक की सरकारी नौकरी, बच्चों को स्नातक स्तर तक निःशुल्क शिक्षा, गांव में सार्वजनिक स्थल पर प्रतिमा स्थापना तथा मुख्य सड़क का नाम अजय कुमार गोंड के नाम पर रखने की मांग शामिल है। महासभा का कहना है कि इन मांगों से पीड़ित परिवार को न्याय और सम्मान मिल सकेगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page