Connect with us

अपराध

दहेज हत्या मामले में पति गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। मिर्जामुराद पुलिस ने सोमवार को प्रभारी निरीक्षक मिर्जामुराद अजय राज वर्मा के नेतृत्व में क्षेत्र के करधना गाँव से दहेज हत्या में वांछित अभियुक्त अभिषेक सिंह उर्फ गोलू निवासी अमीनी (टिकरा) गाँव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। अभियुक्त के खिलाफ धारा85/80(2)बी एन एस व 3/4 डी पी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया और इस मामले में अभियुक्त फरार चल रहा था।

Loading...

जानकारी के अनुसार, 20 दिन पहले टिकरा गाँव (मिर्जामुराद) में एक विवाहिता ने फाँसी लगाकर जान दे दी थी। जिसमें चंदौली जिले के अलीनगर (कुण्डलिया) गाँव निवासी मनोहर सिंह ने मिर्जामुराद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दो साल पहले मेरी बेटी सेजल सिंह का विवाह अभिषेक सिंह,गोलू के साथ हुआ था। आरोप है कि पति सहित सास,ससुर,जेठ व जेठानी पाँच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया था कि इन लोगों ने दहेज के खातिर मेरे बेटी का हत्या कर दी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page