Connect with us

मिर्ज़ापुर

दहेज और एसिड अटैक से पीड़ित महिलाओं को सहायता राशि स्वीकृत

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान कोष योजना के तहत गठित समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में दहेज प्रथा और एसिड अटैक से पीड़ित महिलाओं को तीन-तीन लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई।

बैठक में जिला प्रोबेशन अधिकारी ने कुल 15 प्रकरण प्रस्तुत किए, जिनमें 14 मामले दहेज से पीड़ित महिलाओं के थे और एक एसिड अटैक से पीड़ित महिला का था। सभी मामलों का गहन सत्यापन करने के बाद समिति ने प्रत्येक पीड़िता को तीन लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत करने का निर्णय लिया।

Advertisement

इस महत्वपूर्ण बैठक में पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा, मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक नक्सल ओम प्रकाश सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सी.एल. वर्मा, महिला थाना प्रभारी और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page