Connect with us

वाराणसी

दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मियों पर परिवाद दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। कैथी टोल प्लाजा के पास ट्रक खड़ा करने पर दरोगा प्रभाकर सिंह और दो सिपाही अतहर जमा खां व मिथिलेश यादव द्वारा गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित कौशल कुमार यादव की शिकायत पर अदालत ने पुलिस अधिकारियों से आख्या तलब करते हुए केस दर्ज किया है।

पीड़ित के अनुसार, 28 जनवरी 2025 को जब वह ट्रक लेकर घर लौट रहे थे तो टोल प्लाजा पर भारी वाहनों को रोका जा रहा था जिसके चलते उन्होंने ट्रक सड़क किनारे खड़ा कर दिया। इसी दौरान तीनों पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और बिना किसी कारण गाली-गलौज करने लगे। जब पीड़ित ने विरोध किया और अपने घर जाने की अनुमति मांगी तो पुलिसकर्मी आक्रोशित हो गये और लाठियों से हमला कर दिया।

Loading...

पीड़ित का आरोप है कि बुरी तरह घायल होने के बावजूद पुलिस उसे चौबेपुर थाने ले गई और अगले दिन चालान कर दिया। जमानत मिलने के बाद जब उन्होंने मंडलीय अस्पताल में मेडिकल जांच कराया तो पता चला कि उनके हाथ की हड्डी टूट गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए अदालत ने इसे दर्ज कर लिया है और अगली सुनवाई की तारीख 24 फरवरी तय की है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page