Connect with us

मिर्ज़ापुर

दबंग की धमकी से किशोरी की शादी टूटी, पिता ने लगाई गुहार

Published

on

Loading...
Loading...

मड़िहान थाना क्षेत्र के पटेहरा चौकी इलाके में एक पिता ने अपनी बेटी की शादी तुड़वाने के आरोप में गांव के ही एक व्यक्ति के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। मंगलवार को दर्ज की गई शिकायत में पिता ने आरोप लगाया कि गांव का एक दबंग उनकी बेटी की शादी जहां भी तय होती है वहां पहुंचकर अश्लील बातें फैलाकर रिश्ता तुड़वा देता है।

Loading...

पिता ने बताया कि आरोपी की करतूतों का ऑडियो भी वायरल हो रहा है। उन्होंने पुलिस से गुहार लगाई है कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें इंसाफ दिलाया जाए ताकि उनकी बेटी की शादी हो सके। इस मामले में थाना अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद जांच शुरू कर दी गई है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page