Connect with us

मऊ

थारु बस्ती में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

Published

on

Loading...
Loading...

मऊ। जनजाति थारु बस्ती के समग्र विकास के साथ उनकी स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर शारदा नारायण हॉस्पिटल पूरी तरह प्रतिबद्ध है। बस्ती का सर्वेक्षण कर आधार, राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड की जांच की जाएगी, ताकि जिन लोगों को अब तक योजना का लाभ नहीं मिला है, उन्हें आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जा सकें।

इस क्षेत्र में पूर्ण स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। रविवार को शारदा नारायण हॉस्पिटल की ओर से आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. संजय सिंह ने यह जानकारी दी।

इस शिविर में रिसर्च सोसाइटी फॉर द स्टडी ऑफ डायबिटीज इन इंडिया यूपी चैप्टर और सेवा भारती ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। शिविर के दौरान 89 लोगों की आंखों, ब्लड प्रेशर और शुगर की जांच की गई और उन्हें आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गईं।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page