Connect with us

चन्दौली

थाना दिवस पर राजस्व अधिकारी के नहीं पहुंचने से फरियादी मायूस

Published

on

Loading...
Loading...

सकलडीहा (चंदौली)। कोतवाली में शनिवार को थाना दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न मामलों से सम्बंधित 4 शिकायती पत्र पड़े, लेकिन राजस्व के सक्षम अधिकारी के नहीं पहुंचने  से एक का भी निस्तारण नहीं हो पाया। इससे फरियादियों में निराशा दिखी। थाना दिवस को लेकर फरियादियों में असन्तोष दिखा। हालांकि कोतवाल हरिनारायण पटेल लोगों की शिकायत सुनते रहे।

Loading...

सरकार आमजन की समस्याओं को लेकर गंभीर है। यही कारण है कि थाना दिवस और तहसील दिवस का आयोजन किया जाता है जिसमे लोग अपनी शिकायतों को रखते है।लेकिन सरकार के मातहत इस अभियान की हवा निकलाने में जुटे है। शनिवार को सकलडीहा कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में कोई भी राजस्व का सक्षम अधिकारी नहीं पहुंचा। कोतवाल हरिनारायण पटेल लोगों की समस्या सुनते रहे। लेकिन राजस्व संबंधी मामलों में त्वरित कार्रवाई और निस्तारण नहीं हो पाया जिससे फरियादियों में शासन-प्रशासन के खिलाफ नाराजगी देखी गई। इस मौके पर राजस्व निरीक्षक अजय बहादुर सिंह उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page