अपराध
थाना आदमपुर पर पंजीकृत अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त को गिरफ्तार कर अपहृता को किया गया बरामद
Loading...
Loading...
वाराणसी: अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त जोन काशी कमिश्नरेट वाराणसी व अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी कमिश्नरेट वाराणसी के पर्यवेक्षण व सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली व प्रभारी निरीक्षक थाना आदमपुर के नेतृत्व में मुखबिर खास की सूचना पर मु0अ0सं0- 13/2023 धारा 363/366 भादवि थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त मिथिलेश कुमार उर्फ रानू पुत्र सुरेन्द्र प्रसाद निवासी वार्ड न0 13 जयप्रकाश नगर थाना कोतवाली जनपद चन्दौली उम्र 21 वर्ष को जलालीपुरा क्रासिंग के पास से गिरफ्तार कर अपहृता को बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी / बरामदगी के सम्बन्ध में थाना आदमपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।
Loading...
Continue Reading
