Connect with us

वाराणसी

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी, चालक घायल

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जंसा थाना क्षेत्र के अकेलवा चौराहा के पास एक तेज रफ्तार किआ सोनेट कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा उस समय हुआ जब चालक ने सड़क पर बने गड्ढे को नहीं देखा। सड़क की खराब स्थिति और गड्ढे के कारण कार असंतुलित हो गई और दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

Loading...

दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग और राहगीर मौके पर पहुंचे और घायल चालक को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा। चालक को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया और मामला दर्ज कर लिया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page