Connect with us

अपराध

तीन फेरीवालो की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Published

on

Loading...
Loading...

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित गुदड़ी थाना क्षेत्र के जतरमा गांव में तीन फेरीवालों की हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान मोतिहारी के तुलसी कुमार (24), शिवहर के राकेश कुमार (26), और रमेश कुमार (22) के रूप में हुई है, जिनमें राकेश और रमेश सगे भाई थे।

रविवार शाम हुई हत्या की जानकारी पुलिस को सोमवार को मिली, लेकिन नक्सलियों के डर से पुलिस तुरंत गांव नहीं पहुंच सकी। मंगलवार को तीनों शवों को नदी किनारे से बरामद किया गया।

Loading...

तीनों फेरीवाले कपड़े बेचने और लॉटरी चलाने का काम करते थे। पुलिस को शक है कि लॉटरी से जुड़ा कोई विवाद हत्या की वजह हो सकता है, हालांकि जांच जारी है और स्पष्ट कारण का अभी पता नहीं चला है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page