Connect with us

वाराणसी

तीन दिन बाद वाराणसी में भीषण ठंड का अलर्ट:4°C पर आ सकता पारा

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी में आज गलन और जकड़न कम है। हवा बिल्कुल भी नहीं चल रही है, जिससे ठंड काफी कंट्रोल में है। आज कोहरा भी नहीं है। वहीं बाहर अच्छी धूप खिली हुई है। औसत तापमान 10°C के आसपास मापा गया है। हवा में नमी 92% और विजिबिलिटी 1 किमी तक की है।

रविवार से ठंड में अच्छी-खासी बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विज्ञान विभाग ने अलर्ट जारी कर बताया है कि अगले 3 दिन में न्यूनतम तापमान 4°C से भी नीचे जा सकता है। वहीं दिन का तापमान 12-15°C से ऊपर नहीं जाएगा। यह ठंड पिछले कई साल के रिकॉर्ड भी तोड़ सकती है। वाराणसी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 21°C तक रहा। यह सामान्य से 2°C कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 7.8°C रहा, जो कि सामान्य से 1°C कम रहा।

Loading...

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव भी कहते हैं कि ठंड तो निश्चित रूप से बढ़ेगी। पश्चिमी भारत में बारिश की वजह से थोड़ी नमी बढ़ी है इसलिए ठंड कम महसूस हो रही है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का झोंका तेजी से भारत की ओर बढ़ रहा है। फिर यहां पर बर्फीली हवा चलेगी।

मलदहिया का AQI 185 अंक पर रहा
वाराणसी का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) आज सुबह 158 अंक पर है। शहर का सबसे प्रदूषित इलाका आज मलदहिया रहा, जहां का AQI 185 अंक पर रहा। इसके बाद अर्दली बाजार में AQI 151 अंक, भेलूपुर में 150 अंक और BHU में 146 अंक पर दर्ज किया गया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page