Connect with us

मिर्ज़ापुर

तिरंगा यात्रा में नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी की सहभागिता

Published

on

Loading...
Loading...

मीरजापुर। हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंझवा विधानसभा के सिटी उत्तरी मंडल और चुनार मंडल में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

यात्रा अर्जुनपुर भाजपा मंडल से प्रारंभ होकर खजुरी पर समाप्त हुई। इस दौरान नपाध्यक्ष ने कहा कि देश के 79वें स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए पूरे देश में यात्राएं निकाली जा रही हैं, और लोगों से अपील की गई है कि वे अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराएं। उन्होंने बताया कि आज दोनों मंडलों की तिरंगा यात्रा में लोगों के बीच देशभक्ति और उत्साह का अद्भुत नजारा देखने को मिला, जिसमें शामिल होकर उन्हें गर्व की अनुभूति हुई।

Loading...

कार्यक्रम में निर्मला सिंह आनंद, पूर्व चेयरमैन अहरौरा, मंडल अध्यक्ष मंगरू साहनी, विजय बहादुर सिंह, नगर महामंत्री अभिलाष राय, नगर मंत्री राम बृजेश पाल, कार्यक्रम संयोजक कुंवर प्रताप सिंह, बचाऊ लाल सेठ, नंदलाल केसरी, शक्ति केंद्र संयोजक किशन लाल मोदनवाल, ज्योति प्रकाश सिंह, रतन लाल, संजय सोनकर, बनारसी लाल गुप्ता, शक्ति केंद्र संयोजक विकास कश्यप सहित विभिन्न पदाधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे, जिनकी गरिमामयी उपस्थिति ने यात्रा के उत्साह को और बढ़ा दिया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page