Connect with us

Uncategorized

तलाक के बाद दूसरी शादी रचाने वाली विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

Published

on

Loading...
Loading...

ससुराल – मायके वालों का एक दूसरे के ऊपर आरोप – प्रत्यारोप

सुल्तानपुर। घटना कोतवाली नगर थानाक्षेत्र के पांचोपीरन क्षेत्र की है जहां एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। मायके वालों ने सुसराल वालों पर उत्पीड़न का आरोप लगा रहे हैं। वहीं सूत्रों की माने तो मृतका पहली शादी के बाद एक बच्चे को छोड़कर प्रेमी के साथ भाग गई थी। ये उसकी दूसरी शादी है और पति सऊदी अरब में रहता है।

Loading...

कस्बा निवासी शबनम (काल्पनिक नाम) की शादी दो वर्ष पहले कस्बा निवासी शमी के साथ हुई थी। शमी इस वक्त सऊदी अरब में रहकर नौकरी कर रहा है। परिवार में सब कुछ सही चल रहा था, लेकिन बीती रात उस समय घर में रोना पीटना मच गया जब शबनम ने कमरा बंदकर दुपट्टे से फांसी का फंदा लगाया और वो उस पर झूल गई। घंटों जब उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो ससुराल वालों को संदेह हुआ। दरवाजा तोड़कर जब ससुराल जन अंदर घुसे तो वहां का दृश्य देखकर सभी हतप्रभ रह गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

घटना की सूचना मिलते ही मायके वाले भी घटनास्थल पहुंचे और ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाने लगे। हालांकि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेजते हुए जांच शुरू कर दिया है। मृतका के भाई शबीन ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। वहीं स्थानीय लोगों की माने तो मृतका शबनम का इससे पहले भी विवाह हुआ था। जिससे उसका एक बच्चा है। लेकिन वो शादी के बाद प्रेमी के साथ भाग गई तो वहां उसको परिवार वालों ने नहीं रखा। अंत में तलाक हुआ और फिर दूसरी शादी हुई। घटना को लेकर नगर कोतवाल श्रीराम पाण्डेय ने बताया कि जांच पड़ताल के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page