Connect with us

वाराणसी

तलाकशुदा पत्नी का अश्लील वीडियो वायरल करने पर आरोपी पति पर मुकदमा दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...


वाराणसी। जनपद के मिर्जामुराद क्षेत्र के एक गांव में तलाकशुदा पति द्वारा अपनी पूर्व पत्नी का अश्लील वीडियो फेसबुक पर वायरल करने और धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोपी ने गुजरात से फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर यह शर्मनाक हरकत की। पीड़िता की शिकायत पर मिर्जामुराद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्यार से शादी तक, फिर तलाक:
जानकारी के अनुसार, गांव निवासी मोहम्मद अली उर्फ शकील अहमद का 10 वर्ष पूर्व गांव की एक दिव्यांग किशोरी से प्रेम प्रसंग शुरू हुआ। दोनों ने घर से भागकर शादी की और कुछ समय बाद अपने घर लौटकर साथ रहने लगे। शादी के तीन वर्ष बाद आपसी विवाद के चलते दोनों के रिश्ते में दरार आ गई और तलाक हो गया। इसके बाद दोनों ने अलग-अलग शादियां कर लीं और अपने-अपने जीवन में आगे बढ़ गए।

कई वर्षों बाद गुजरात में रह रहे मोहम्मद अली ने अपनी पूर्व पत्नी के प्रति फिर से आसक्त होकर फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाई और उसका अश्लील वीडियो वायरल कर दिया। उसने मोबाइल पर धमकी देते हुए कहा कि अगर वह उससे दोबारा शादी नहीं करेगी तो वह उसके और वीडियो वायरल कर बदनाम कर देगा।

इस मामले में पीड़िता ने एक पखवाड़ा पहले मिर्जामुराद थाने में लिखित शिकायत दी थी। लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर आरोपी की धमकियां लगातार जारी रहीं। सोमवार को पीड़िता अपने भाई के साथ दोबारा थाने पहुंची और शिकायत दर्ज करवाई।

पुलिस ने दिव्यांग युवती की तहरीर पर आरोपी मोहम्मद अली उर्फ शकील अहमद के खिलाफ आईटी एक्ट और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page