Connect with us

वायरल

डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने किया “गुड लक ई-लाइब्रेरी” का शुभारंभ

Published

on

Loading...
Loading...

डिजिटल शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा – डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी

आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगी ई-लाइब्रेरी

संतकबीरनगर। जिले के केरमुआ चौराहे पर शिक्षा के क्षेत्र में एक नई और सराहनीय पहल के तहत “गुड लक ई-लाइब्रेरी” का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सूर्या ग्रुप के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने फीता काटकर ई-लाइब्रेरी का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, छात्र-छात्राएँ और अभिभावक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। उद्घाटन के दौरान उत्साह और हर्ष का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि वर्तमान समय डिजिटल युग का है और विद्यार्थियों को आधुनिक संसाधनों से जोड़ना बेहद आवश्यक है। उन्होंने बताया कि “गुड लक ई-लाइब्रेरी” विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगी, जहाँ वे इंटरनेट के सकारात्मक उपयोग के माध्यम से देश-दुनिया की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राएँ किसी भी भाषा में अध्ययन कर सकते हैं और विभिन्न विषयों पर गहन शोध कर अपनी तैयारी को मजबूत बना सकते हैं। सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में लाई गई डिजिटल क्रांति का लाभ अब स्थानीय स्तर पर भी विद्यार्थियों को मिलेगा।

डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने लाइब्रेरी संचालक की इस पहल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और बेहतर संचालन के लिए अपना आशीर्वाद प्रदान किया।

Advertisement

लाइब्रेरी संचालक मुमताज अली ने जानकारी देते हुए बताया कि “गुड लक ई-लाइब्रेरी” में विद्यार्थियों के लिए डेली न्यूज़ पेपर की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके साथ ही पूरी तरह एयर कंडीशन हॉल, हाई-स्पीड वाई-फाई, शांत एवं अनुशासित अध्ययन वातावरण तथा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी की व्यवस्था की गई है, जिससे छात्र सुरक्षित और एकाग्र माहौल में पढ़ाई कर सकें।
उन्होंने बताया कि यहाँ विद्यार्थियों को बिना किसी व्यवधान के अध्ययन की पूर्ण स्वतंत्रता दी जाएगी। विशेष रूप से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए यह स्थान अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा।

उद्घाटन समारोह में संचालक जाकिर हुसैन, गुड्डू पाल, राज किशोर गुप्ता, कोमल यादव, चंद्रभूषण पांडे, चंद्रप्रकाश (पोस्ट मास्टर हरिहरपुर), राणा, वीरेंद्र (सभासद), अजय अग्रहरि, केरमुआ प्रधान, तथा ताहिर हुसैन सहित अन्य सम्मानित लोग उपस्थित रहे।

क्षेत्रवासियों ने इस पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि लंबे समय से क्षेत्र में आधुनिक लाइब्रेरी की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। “गुड लक ई-लाइब्रेरी” के प्रारंभ होने से अब स्थानीय विद्यार्थियों को बेहतर अध्ययन सुविधाएँ अपने ही क्षेत्र में उपलब्ध होंगी और उन्हें शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page