Connect with us

वाराणसी

डॉ.अशोक कुमार सिंह की सास सावित्री देवी का लंबी बीमारी के बाद निधन

Published

on

जीवनदीप शिक्षण समूह और सिंह मेडिकल एंड सर्जिकल परिवार में शोक की लहर

वाराणसी। सिंह मेडिकल एंड सर्जिकल सेंटर के प्रबंध निदेशक तथा जीवनदीप शिक्षण समूह के अध्यक्ष डॉ.अशोक कुमार सिंह की सास और जीवनदीप की उपाध्यक्ष डॉ.अंशु सिंह की माता सावित्री देवी का गुरुवार को मलदहिया स्थित सिंह मेडिकल सर्जिकल सेंटर में निधन हो गया। बिहार के हाजीपुर की रहने वाली थीं।

सावित्री देवी अपने पीछे तीन पुत्रों और तीन पुत्रियों सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके निधन से शोक की लहर दौड़ गई है। उनकी मणिकर्णिका घाट पर अंत्येष्टि की गई अंत्येष्टि में उनके दामाद डॉक्टर अशोक कुमार सिंह डॉ.उमाशंकर यादव, नन्हे सिंह, अनिल पांडे, डॉक्टर ममता सिंह, डॉक्टर इंद्रेश चंद्र सिंह, नंदलाल यादव, ओपी सिंह और शैलेश त्रिवेदी के अलावा तमाम लोग मौजूद रहे। उनका सिंह मेडिकल में ही इलाज चल रहा था।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page