Connect with us

गोरखपुर

डीआईजी संग एसएसपी ने किया व्यापक पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। पुलिस उपमहानिरीक्षक परिक्षेत्र गोरखपुर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ और चाक-चौबंद बनाए रखने के उद्देश्य से थाना कैण्ट क्षेत्र के अंतर्गत नगर निगम परिसर, कचहरी चौराहा, गणेश चौक, काली मंदिर समेत अन्य प्रमुख चौराहों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और व्यावसायिक बाजारों में सघन पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का विस्तृत निरीक्षण किया गया।

पैदल गश्त के दौरान अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क एवं मुस्तैद रहने, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच करने, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता सुनिश्चित करने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही स्थानीय व्यापारियों और आम नागरिकों से संवाद स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उनकी राय ली गई और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया।

Loading...

वरिष्ठ अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनपद में शांति, सुरक्षा और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने त्योहारों एवं विशेष अवसरों को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरतने तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश भी दिए।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर, एडीएम सिटी, पुलिस अधीक्षक यातायात, क्षेत्राधिकारी कैण्ट सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने संयुक्त रूप से क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page