Connect with us

गाजीपुर

डालीम्स सनबीम में विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने प्रस्तुत कियें अनोखे प्रोजेक्ट्स

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर (करीमुद्दीनपुर)। बाराचवर स्थित डालीम्स सनबीम स्कूल, गांधीनगर में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया, जहां छात्रों ने अपनी रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच का शानदार प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम में विज्ञान, कला, सामाजिक विज्ञान और कंप्यूटर से जुड़े इनोवेटिव प्रोजेक्ट्स प्रस्तुत किए गए।

प्रदर्शनी का शुभारंभ निदेशक हर्ष राय और प्रधानाचार्या डॉ. प्रेरणा राय ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। इस दौरान विभिन्न कक्षाओं के छात्रों ने विज्ञान और तकनीक के रोचक मॉडल प्रदर्शित किए।

कक्षा 9 के आयुष मौर्य, आशुतोष तिवारी और रिया गुप्ता ने स्मार्ट फार्मिंग पर एक प्रभावशाली प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया, जिसमें सोलर ट्यूबवेल, ड्रिप इरीगेशन, विंड मिल और इलेक्ट्रिक फेंसिंग जैसी आधुनिक तकनीकों को दिखाया गया। कक्षा 8 के अनूप यादव और हरिओम राय ने इलेक्ट्रोलिसिस तकनीक का उपयोग कर पानी से हाइड्रोजन और ऑक्सीजन को अलग करने और ऑक्सीजन सिलेंडर में स्टोर करने की प्रक्रिया समझाई।

पर्यावरणीय स्थिरता पर कक्षा 8 के कनिष्क तिवारी और अमन पटेल ने बताया कि बढ़ते प्रदूषण से बचने के लिए किन तरीकों को अपनाया जा सकता है। वहीं, कक्षा 6 की आराध्या सिंह और अनन्या राय ने स्टोन एज से मॉडर्न एज तक की मानव विकास यात्रा को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।

Advertisement

कक्षा 7 के अंकित यादव ने एक रिमोट-ऑपरेटेड रोबोट का मॉडल तैयार किया, जो दैनिक कार्यों को करने में सक्षम था। उन्होंने बताया कि भविष्य में इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से अपडेट किया जाएगा। कक्षा 7 की श्वेता कुशवाहा ने पाइथागोरस थ्योरम, आराध्या यादव ने प्रॉपर्टी ऑफ एंगल, रुद्र गोस्वामी और रोशनी गोस्वामी (कक्षा 11) ने कोनिक सेक्शन, और दिव्या राय एवं मधु कुमारी (कक्षा 11) ने डेरिवेटिव्स को वर्किंग मॉडल के माध्यम से समझाने का प्रयास किया।

प्रधानाचार्या डॉ. प्रेरणा राय ने कहा कि स्कूल “लर्निंग बाय डूइंग” के सिद्धांत को अपनाकर बच्चों की अनुभवजन्य शिक्षा को बढ़ावा दे रहा है, जिससे वे विषयों को बेहतर तरीके से समझ सकें। इस प्रदर्शनी में शिक्षकों दुर्गेश सिंह, आयुषी श्रीवास्तव, सूर्य प्रकाश सिंह, अक्षिता राय, दिनेश चंद्र राय, अंजलि राय और नेहा राय की विशेष भूमिका रही।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page