Connect with us

वाराणसी

डाला छठ पर्व को लेकर नगर आयुक्त ने की जा रही तैयारियों का किया स्थलीय निरीक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट प्रदीप कुमार

Loading...

वाराणसी।नगर आयुक्त श्री प्रणय सिंह द्वारा आज सुबह अपने मातहत अधिकारियों के साथ आगामी दिनों पड़ने वाले डाला छठ पर्व पर की जा रही तैयारियों का परीक्षण किया गया, जिसके अन्तर्गत नगर आयुक्त द्वारा सभी महत्वपूर्ण स्नान घाटों का विधिवत निरीक्षण किया गया। नगर आयुक्त श्री प्रणय सिंह के द्वारा अस्सी घाट व अन्य घाटों का निरीक्षण किया गया। गंगा का जलस्तर धीरे-धीरे उतरने के बाद सिल्ट की सफाई व्यवस्था, सिल्ट हटाने के लिये लगे पंपो की क्रियाशीलता तथा लगे हुये सफाई कर्मियों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में पाया गया कि अस्सी घाट पर सिल्ट साफ करने के लिये 17 पंप लगाये गये हैं, नगर आयुक्त द्वारा अनुबधिंत फर्म को और अधिक पंपों को बढ़ाये जाने का निर्देश दिया गया। नगर आयुक्त निरीक्षण में व्यवस्थाओं से संतुष्ट हुये तथा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किये कि डाला छठ में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नही होनी चाहिये तथा किसी भी प्रकार की कहीं भी गंदगी न हो। भ्रमण के समय उपस्थित सफाई निरीक्षकों को निर्देशित किया गया कि घाट के तरफ जाने वाले समस्त मार्गो पर उत्कृष्ट सफाई व्यवस्था रखी जाय। नगर आयुक्त द्वारा निर्देशित किया गया कि स्नान करने वाले सभी महत्वपूर्ण घाटों पर मोबाईल टायलेट की व्यवस्था की जाय तथा महिलाओं को कपड़ा बदलने के लिये कक्ष का निर्माण किया जाय। नगर आयुक्त श्री प्रणय सिंह द्वारा नागरिकों को गहरे पानी में नही जाने का संकेतक लगाये जाने हेतु मुख्य अभियन्ता को निर्देशित किया गया। साथ ही गंगा घाटों की सफाई कर रहे कार्यदायी संस्था मे0 विशाल प्रोटेक्शन के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कार्य में किसी भी प्रकार की कोई शिथिलता न बरती जाय, अन्यथा कि स्थिति में वे स्वयं उत्तरदायी होगें। भ्रमण के समय उपस्थित नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा0 एन0पी0 सिंह को निर्देशित किया गया कि अपने पर्यवेक्षण में डाला छठ से सम्बन्धित सभी कार्यवाहियों को ससमय पूर्ण करायें। यदि किसी अधिकारी, कर्मचारी या मे0 विशाल प्रोटेक्शन के द्वारा कार्यो में शिथिलता बरती जाती है तो उसके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही अमल में लायी जाय। नगर आयुक्त श्री प्रणय सिंह के द्वारा राजघाट, खिड़किया घाट, शिवाला घाट, दशाश्वमेध घाट, राजेन्द्र प्रसाद घाट, गोला घाट, गायघाट इत्यादि घाटों का नॉव के द्वारा निरीक्षण किया गया, तथा उॅचित व्यवस्था कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
नगर आयुक्त श्री प्रणय सिंह ने आम नागरिकों से अपील की गयी है कि वर्तमान समय गंगा के जलस्तर का घटाव अभी मात्र एक से दो दिन का है, इसलिये वहॉ मौजूद सिल्ट लगभग सभी जगह दलदल है। उक्त खतरे को देखते हुये आम नागरिक जन, स्नान करने वाले श्रद्धालुजन उक्त दलदलीय क्षेत्रों में न जायं, अन्यथा किसी भी दुर्घटना से इंकार नही किया जा सकता है। सभी नागरिकों, स्नान करने वाले श्रद्धालुजन कोा सचेत रहने की आवश्यकता है। इस स्थिति को देखते हुये नगर आयुक्त श्री प्रणय सिंह द्वारा पुलिस आयुक्त, वाराणसी को भी पत्र प्रेषित किया गया है।
नगर आयुक्त श्री प्रणय सिंह के साथ भ्रमण में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा0 एन0पी0 सिंह, स्वास्थ्य निरीक्षक श्री विनयानंद द्विवेदी, अपर्णा वाजपेयी तथा मे0 विशाल प्रोटैक्शन ग्रुप के अधिकारी उपस्थित थे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page