वाराणसी
डाला छठ का पर्व धूमधाम से मनाया गया
रिपोर्ट – प्रवीण कुमार सिंह
वाराणसी। लोहता डाला छठ का त्यौहार बडे धूमधाम से मनाया गया। रविवार का दिन सूर्य भगवान का खास दिन होता है। इस लिए.छठ का पर्व इस बार बहुत ही खास था । आस्थावानों ने क्षेत्र के भट्ठी स्थित शांति सरोवर तालाब और कोटवां हैबतपुर भरथरा में वरूणा नदी तालाब के किनारे निराजल व्रत रखी महिलाओं ने तालाब मे घंटों भर खडी रहकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध देकर विधि विधान से पूजा पाठ किया।लोहता थाना प्रभारी राजेश त्रिपाठी अपने हमराही के साथ शांति सरोवर तालाब पर मौजूद थे। इस मौके पर ग्राम प्रधान पति परमानंद सिंह मनोज कुमार यादव मनोज मोर्य आदि लोग उपस्थित रहे। इसी संदर्भ में राजा तालाब थाना क्षेत्र के जख्नि पोखरे पर काफी भीड़ देखी जिसमें महिलाएं बच्चे काफी खरीदारी करते हुए दिखे इस मौके पर चौकी प्रभारी विवेक कुमार त्रिपाठी अपनी पूरी टीम के साथ मौजूद रहे।
