Connect with us

वाराणसी

डंपर की चपेट में आने से साइकिल सवार मजदूर की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। राजातालाब थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हाईवे ओवरब्रिज के पास सर्विस रोड पर मोहनसराय की ओर जा रहे डंपर ने साइकिल सवार मजदूर जुगनू (45) को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। जुगनू मीरजापुर जिले के दियाव गांव के रहने वाले थे और काम के सिलसिले में रोज की तरह घर से निकले थे।

घटना की सूचना मिलते ही राजातालाब पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

Loading...

हादसे की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन और दियाव गांव के ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे। गुस्साए लोगों ने प्रयागराज से वाराणसी की ओर जाने वाले हाईवे पर बैठकर चक्का जाम कर दिया। उन्होंने चालक की गिरफ्तारी और मुआवजा सहित अन्य मांगों पर जोर दिया। चक्का जाम करीब दो घंटे तक जारी रहा, जिससे हाईवे पर लंबा जाम लग गया।

मौके पर एसीपी अजय कुमार श्रीवास्तव और थाना प्रभारी दयाराम ने परिजनों से वार्ता कर उनकी मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम समाप्त कराया गया और यातायात बहाल हुआ। हादसे के बाद मृतक की पत्नी चंदा देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। जुगनू अपने पीछे एक पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गए हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page