Connect with us

वाराणसी

ठंड के चलते कक्षा एक से आठ तक के स्कूल 18 जनवरी तक बंद, शिक्षकों को करना होगा विभागीय कार्य

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी जिले में कक्षा 1 से 8 तक के सभी बोर्ड के विद्यालय, जिनमें सीबीएसई, आईसीएसई, यूपी बोर्ड, परिषदीय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त स्कूल शामिल हैं, को 18 जनवरी 2025 तक अवकाश घोषित किया गया है। जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार यह निर्णय भीषण ठंड और शीतलहर के कारण लिया गया है।

हालांकि, परिषदीय और सहायता प्राप्त विद्यालयों के अध्यापक और प्रधानाध्यापक को अवकाश के दौरान भी विद्यालय में उपस्थित रहकर विभागीय कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। इन कार्यों में आधार सत्यापन, डीबीटी प्रक्रिया और ऑपरेशन कायाकल्प जैसी विभागीय योजनाओं का क्रियान्वयन शामिल है।

Loading...

इस आदेश को बेसिक शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार पाठक ने 16 जनवरी 2025 को जारी किया। उन्होंने बताया कि अवकाश का उद्देश्य बच्चों को ठंड से बचाना है, लेकिन शैक्षिक और प्रशासनिक कार्य प्रभावित न हों, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा।

यह निर्णय बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लिया गया है। जिले के सभी स्कूलों को आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page