वायरल
ट्रैक्टर बाइक की भीषण टक्कर में एक की मौत, दो हुए घायल
Loading...
Loading...
बांदा। जिले में शुक्रवार को महाशिवरात्रि का मेला देखने जा रहे एक बाइक पर सवार तीन लोग ट्रैक्टर से आमने-सामने की भीषण टक्कर में घायल हो गए जिसमें बाइक सवार की दुर्घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दो युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाने को दी।
Loading...


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि इस दुर्घटना में घायल हुई दो युवतियों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। इस दुर्घटना के बाद चालक मौके से ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया।
Continue Reading
