Connect with us

वाराणसी

ट्रेलर से टकराकर बाइक सवार दो होमगार्ड की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जनपद में सोमवार को वाराणसी-मुगलसराय ओल्ड जीटी रोड पर एक दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें ट्रेलर से टकराकर बाइक सवार दो होमगार्डों की मौत हो गई। दोनों सुरेश विश्वकर्मा (47) और राम नारायण पांडेय (44) वाराणसी से अपनी ड्यूटी से लौट रहे थे।

घटना के बाद स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे और घायलों को आनन-फानन में बीएचयू ट्रॉमा सेंटर अस्पताल भेजा। अस्पताल में सुरेश विश्वकर्मा को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि राम नारायण पांडेय ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दोनों के परिजनों को घटना की सूचना दी गई, और वे मौके पर पहुंचकर शव से लिपटकर रोने-बिलखने लगे।

Loading...

हादसे के बाद ट्रेलर चालक और खलासी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि जलीलपुर पुलिस चौकी के पास खड़ा ट्रेलर रविवार को खराब हो गया था, जिसे पुलिस ने हटवाने की कोई कोशिश नहीं की, जिसके कारण यह हादसा हुआ।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page