Connect with us

चन्दौली

ट्रेन की चपेट में आने से मां की मौत, बेटी गंभीर रूप से घायल

Published

on

Loading...
Loading...

सकलडीहा (चंदौली) जयदेश। जनपद के सकलडीहा कोतवाली के पौरा रेलवे क्रॉसिंग पर शुक्रवार को एक हृदयविदारक हादसा हो गया। मुगलसराय-ताड़ीघाट पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल युवती को आनन-फानन में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसका उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, दिघवट निवासिनी लक्ष्मीना देवी (48 वर्ष) अपनी पुत्री पूजा (23 वर्ष) के साथ घर से धानापुर दवा लेने के लिए निकली थीं। जैसे ही वे पौरा रेलवे क्रॉसिंग पार करने लगीं, तभी वहां से गुजर रही मुगलसराय-ताड़ीघाट पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गईं।

Loading...

टक्कर इतनी जोरदार थी कि लक्ष्मीना देवी की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, पूजा गंभीर रूप से घायल होकर दूर जा गिरी। हादसे को देख आस-पास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

ग्रामीणों और पुलिस की मदद से घायल पूजा को तत्काल जिला चिकित्सालय भेजा गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय ट्रेन के अचानक आ जाने से यह हादसा हुआ। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page