Connect with us

वाराणसी

ट्रान्सपोर्ट नगर से प्रभावित किसानो ने अपने मातृभूमि की मिट्टी का माथे पर तिलक लगाकर जमीन रक्षा का लिया संकल्प

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

ट्रान्सपोर्ट नगर से प्रभावित किसान होली का किये बहिष्कार ।

Loading...

मातृभूमि की मिट्टी शरीर पर लगाकर प्रशासन के अवैधानिक कार्य का किसानो ने किया अनोखा विरोध प्रदर्शन।

Varanasi: ट्रान्सपोर्ट नगर योजना से प्रभावित किसान सुबह 11 बजे बैरवन मे अपने मातृभूमि की मिट्टी का तिलक लगाकर और शरीर मे मिट्टी पोतकर, हाथो मे अपने मातृभूमि की मिट्टी लेकर अपनी पुस्तैनी जमीन की रक्षा का किसान संघर्ष समिति के संरक्षक, किसान नेता विनय शंकर राय “मुन्ना” की अध्यक्षता मे संकल्प लिये और रंग की होली का बहिष्कार कर अनोखा विरोध प्रदर्शन किये। किसानो ने कहा कि वाराणसी जिला प्रशासन के गैरकानूनी करतूत एवं तानाशाही रवैया से आजिज आकर होली के त्यौहार का किसानो को बहिष्कार करना पडा है, क्योकि प्रशासन के अवैधानिक कार्यो से किसानो के रंग मे भंग पड गया है । किसानो ने अपने खेतो मे खडा होकर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन किये , किसान नेता विनय शंकर राय ने कहा कि प्रशासन के लोग कानून का खुला उलंघन कर अन्नदाता की नीद हराम कर दिये है, प्रशासन खुलेआम अन्नदाता के हक अधिकार पर डाका डालने हेतु अमादा है जिसके दुखित होकर योजना से प्रभावित उक्त चारो गांव के किसान रंगो का त्यौहार होली नही मना रहे है क्योकि किसान दुखित होकर टूट चुका है, किसानो के रंग में भंग प्रशासन ने डाल दिया है। बहिष्कार एवं विरोध प्रदर्शन मे मुख्य रूप से मेवा पटेल, अमलेश पटेल , छेदी पटेल, मनोज पटेल, हृदय नारायण उपाध्याय, दिनेश तिवारी, प्रेम शाह, डाक्टर सुरेंद्र पटेल, लालमीना देवी, बिटना देवी, चमेली देवी, भगवती देवी, राजपति देवी, लक्ष्मीना, कलावती देवी, शीला देवी , बेईला, मनभावती , देवपत्ती, मुनरा देवी, सुखदेई देवी, लाल बहादुर पटेल, जय नाथ मिश्रा , विजय गुप्ता, रमेश पटेल, राम राज पटेल,धीरू यादव , शिव यादव, फूलचन्द गुप्ता, रामधनी मास्टर , अलगू शाह, रामखेलावन, अलगू गुप्ता, पाचू गुप्ता, छोटे लाल पटेल, बबलू पटेल, बाले पटेल, पनारू पटेल, महेन्द्र पटेल, बलई पटेल, कमला पटेल, प्रेम पटेल, शोभनाथ पटेल , लाल चन्द पटेल, होरी लाल पटेल, सुखु पटेल,हनुमान पटेल, नारायण राम , गोलू पटेल, राजेन्द्र पटेल, माता पटेल,अजीत सिंह पटेल, संदीप पटेल सहित इत्यादि किसान शामिल थे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page