अपराध
ट्रक चालक को बन्धक बनाकर लूट करने वाले दो शातिर अभियुक्तों को रोहनियां पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार
वाराणसी: लूट/ चोरी के मुकदमों के सफल अनावरण व वांछित/ फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन मे अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण मे सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया के कुशल निर्देशन में थाना रोहनिया पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 0092/2023 धारा 342/394/411/413/414 भा0द0वि0 थाना रोहनियाँ कमि० वाराणसी में पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्तगण की निशांदेही पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्तगण इमरान अंसारी पुत्र अख्तर अंसारी निवासी ग्राम कुदरा वार्ड सं0 8 थाना कुदरा जनपद कैमूर बिहार, अनिल कुमार अग्रवाल पुत्र ओम प्रकाश अग्रवाल निवासी म0नं0 216 वार्ड नं0 12 कुदरा थाना कुदरा कैमुर बिहार को कुदरा बाजार थाना कुदरा जनपद कैमूर (भभुआ), बिहार से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से लूट का 54 पेटी माल (45 पेटी शैम्पू व 9 पेटी लाइफब्वाय साबुन) बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी / बरामदगी के सम्बन्ध में थाना रोहनियां पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
