Connect with us

गाजीपुर

“ट्यूशन नहीं, मेहनत से मिली सफलता” : अक्षय प्रताप सिंह

Published

on

Loading...
Loading...

द सन साइन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जखनिया के होनहार छात्रों ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में रचा कीर्तिमान

जखनियां (गाजीपुर)। जखनिया ब्लॉक स्थित प्रतिष्ठित द सन साइन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों ने इस वर्ष की सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन कर न केवल विद्यालय बल्कि जिले का भी नाम रोशन किया है। उत्कृष्ट परिणामों के साथ छात्रों ने यह साबित कर दिया कि मेहनत, अनुशासन और लगन से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

“ट्यूशन नहीं, मेहनत से मिली सफलता”
खेतापुर ग्रामसभा निवासी सुनील सिंह के पुत्र अक्षय प्रताप सिंह, जिन्होंने 91.8% अंक प्राप्त किए, ने कहा, “मेरे पास कोई ट्यूशन या विशेष सुविधा नहीं थी। यह सफलता मेरे माता-पिता के आशीर्वाद और मेरे स्वयं के प्रयासों की देन है।”

टॉपर्स की सूची इस प्रकार है:

Advertisement

अब्दुल रैयान – 96%

प्रज्ञांश त्रिपाठी – 95.6%

सत्यम यादव – 94%

दीप शिखा – 93.8%

प्रियांशु दीक्षित – 92%

Advertisement

अमन अंसारी – 92%

अक्षय प्रताप सिंह – 91.8%

हिमांशु – 91.4%

अभय यादव – 91%

मनीष यादव – 90.2%

Advertisement

रागिनी चौहान – 90.2%

विद्यालय के प्रबंधक एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर हर्ष जताया और इसे उनके अथक परिश्रम व समर्पण का प्रतिफल बताया। उन्होंने कहा कि यह परिणाम विद्यालय के शिक्षा-स्तर एवं मार्गदर्शन प्रणाली की पुष्टि करता है।

विद्यालय परिसर में जश्न का माहौल है। जिलेभर से बधाइयों का तांता लगा हुआ है। जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने इन प्रतिभाशाली छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page