Connect with us

मिर्ज़ापुर

टीबी मुक्त भारत के लिए 2025 तक सघन स्क्रीनिंग अभियान शुरू

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर‌। भारत को 2025 तक टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। इसी कड़ी में 16 जून से 30 जून 2025 तक देशव्यापी टीबी स्क्रीनिंग अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान में विशेष रूप से बेसहारा लोगों, झुग्गी-झोपड़ी, मलिन बस्तियों, ईंट भट्ठों, मदरसों, अनाथालयों, कारागारों, नवोदय विद्यालयों, नारी निकेतनों, क्रेशर प्लांटों और खदानों जैसे क्षेत्रों को लक्षित किया गया है।

अभियान के पहले दिन 16 जून 2025 को नरायनपुर विकासखंड के ऐबकपुर, मोहाना और जलालपुर की मलिन बस्तियों में क्षय विभाग के जिला समन्वयक सतीश शंकर यादव ने लोगों को टीबी के लक्षणों और सरकार द्वारा उपलब्ध मुफ्त सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जांच में टीबी पाए गए मरीजों को पोषण योजना के तहत इलाज की पूरी अवधि तक प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

Loading...

यादव ने उपस्थित लोगों से अपील की कि यदि कोई व्यक्ति टीबी के लक्षणों से प्रभावित दिखे, तो उसे तुरंत नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच और इलाज के लिए प्रेरित करें, ताकि समाज को इस बीमारी के दुष्परिणामों से बचाया जा सके। इस जागरूकता अभियान के दौरान ऐबकपुर से दो और जलालपुर से पांच, कुल सात संदिग्ध टीबी मरीज चिह्नित किए गए, जिन्हें विभागीय टीम ने मौके पर ही बलगम जांच के लिए स्पूटम कप उपलब्ध कराया।

कार्यक्रम में चुनार क्षेत्र के स्वास्थ्य कर्मी इफ्तिखार अहमद, सर्वेश कुमार, जलालपुर सीएचओ कंचन देवी, रामकिशोर त्रिपाठी और पूर्व सभासद राजू यादव भी उपस्थित रहे।टीबी पोषण योजनाअन्य स्वास्थ्य अभियानऔर विस्तृत जानकारी

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page