Connect with us

वाराणसी

टीबी और टीकाकरण की जागरूकता बैठक अल महमूद अस्पताल में सम्पन्न

Published

on

Loading...
Loading...

स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में आयोजित हुआ कार्यक्रम

वाराणसी। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीइपी) के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा सुदामापुर, बजरडीहा स्थित अल महमूद अस्पताल में टीबी और टीकाकरण की जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. पीयूष राय ने की। उन्होंने टीबी (ट्यूबरक्लोसिस) के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए इसके बचाव पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि टीबी की स्क्रीनिंग पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए और इसमें समुदाय की सक्रिय भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिससे जनपद में टीबी के मरीजों की संख्या को नियंत्रित किया जा सके।

Loading...

डॉ. राय ने इस दौरान मरीजों और चिकित्सालयों को दी जाने वाली सरकारी सुविधाओं की जानकारी भी साझा की। उन्होंने बताया कि अब टीबी प्रिवेंटिव ट्रीटमेंट में पहले के 6 महीने के कोर्स को घटाकर अब मात्र 3 महीने का कोर्स किया गया है, जिसमें सप्ताह में एक गोली दी जाती है।

इसके अतिरिक्त, मरीजों को ₹500 प्रति माह की बजाय अब ₹1000 प्रति माह की सहायता राशि दी जा रही है। इसके बारे में जनमानस को अवगत कराने के लिए अल महमूद अस्पताल प्रशासन को साइन बोर्ड के माध्यम से जानकारी देने की बात भी कही गई।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page