Connect with us

गोरखपुर

जोनल खेलकूद प्रतियोगिता में अंशिका ने जीता स्वर्ण पदक

Published

on

Loading...
Loading...

जेपी सर्वोदय बालिका विद्यालय ने जीते कुल 5 स्वर्ण, खेलों में दिखाया दम

हरपुर-बुदहट (गोरखपुर)। निदेशालय समाज कल्याण उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशानुसार जयप्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय अनन्तपुर में 26 से 28 नवम्बर तक आयोजित तीन दिवसीय जोनल खेलकूद प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित चार मंडलों की कुल 9 टीमों ने 9 प्रतिस्पर्धाओं में प्रतिभाग किया।

एकल स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय की छात्राओं ने कुल 5 स्वर्ण पदक अपने नाम किए। अंशिका चौरसिया ने 200 मीटर दौड़ में और अंजलि पाल ने 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। वहीं प्रिया यादव ने लंबी कूद में, अंशिका सिंह ने ऊंची कूद में तथा रोशनी ने बैडमिंटन में स्वर्ण पदक हासिल किया।

टीम स्पर्धाओं में भी छात्राओं का शानदार प्रदर्शन जारी रहा। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में श्रावस्ती को पराजित कर टीम ने चैंपियन का खिताब जीता, जबकि कबड्डी में उपविजेता रही।

समापन समारोह में प्रधानाचार्य डॉ. जितेंद्र कुमार शर्मा ने विभिन्न मंडलों से आए सभी प्रतिभागियों, टीम मैनेजर एवं कोच के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान व्यायाम शिक्षक महेश प्रताप सिंह सहित विद्यालय के सभी शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page