Connect with us

वाराणसी

जैपुरिया स्कूल्स पड़ाव में बसंत पंचमी एवं गणतंत्र दिवस की धूम

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार
वाराणसी। सेठ एम० आर० जैपुरिया स्कूल्स बनारस पड़ाव कैंपस में हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस एवं बसंतोत्सव मनाया गया | माँ शारदा एवं माँ भारती के चरणों में शीश नवाकर विद्यालय परिवार ने श्रद्धा सुमन समर्पित किया और बच्चों ने विविध मोहक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया I
प्रबंध निदेशक मनोज बजाज द्वारा तिरंगा फहराया गया एवं संपूर्ण विद्यालय परिवार द्वारा राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को सलामी दिया गया और तीन रंगों के गुब्बारों को आकाश में छोड़कर विद्यालय के प्रबंध निदेशक महोदय ने भारत के परचम को मानो आकाश जैसा उच्चतम गौरव प्रदान कर अपनी श्रद्धा व देशभक्ति का परिचय दिया | ‘भारत माता की जय’ का जयघोष दिगदिगंत में गूँज उठा | बच्चों ने सुंदर कतारों में मार्चपास करते हुए झंडे को सलामी दिया | इसी श्रृंखला में कक्षा सातवीं एवं कक्षा आठवीं के बच्चों ने योद्धा बन गई समूह नृत्य की मोहक प्रस्तुति देकर समां बाँध दिया | तो वही कक्षा छठवीं के बच्चों ने ‘संस्कृत देशभक्ति गीत’ की सुरम्य प्रस्तुति द्वारा देश के प्रति अपने भावनाओं को प्रस्तुत किया | इसी क्रम मैं प्रि०प्राइमरी के नन्हें बच्चों द्वारा अदभुत मोहक नृत्य को प्रस्तुत कर कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिया | तो कक्षा चार के बच्चों ने युगल नृत्य की प्रस्तुति द्वारा दर्शकदीर्घा को समोहित कर लिया तो कक्षा यु०के०जी० के बच्चों ने मोहक गीत की प्रस्तुति दी तो कक्षा छठवीं एवं आठवीं के बच्चों ने समूह गीत की मधुर प्रस्तुति देकर अपने हृदय के उमंग को प्रस्तुत किया | वहीं कक्षा एक ओ दो के नन्हे बच्चों ने भी समूह नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी जिसमें संपूर्ण प्रांगण करतल ध्वनि से गूँज उठा |
इस पावन अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक मनोज बजाज ने सभी बच्चों को राष्ट्रप्रेम, आपसी सोहाद्र एवं अपने कर्तव्यों के निर्वहन के बारे मे जागरूक किया, इसी क्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य आशीष सक्सेना जी भी सभी को संबोधित करते हुए गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपने विचार प्रस्तुत किये |
इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन दीपक बजाज, प्रबंध निदेशक मनोज बजाज , निदेशक श्याम सुंदर बजाज निदेशिका मंजुबुधिया , प्रधानाचार्य आशीष सक्सेना, प्रधानाचार्या प्रियंका मुखर्जी समस्त शिक्षक वृंद एवं बच्चों की गरिमापूर्ण उपस्थिति थी | कार्यक्रम का संचालन नोरिता जैन एवं नव्या द्वारा किया गया |

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page