Connect with us

बलिया

जेएनसीयू में उप कुलसचिव विकास ने संभाला कार्यभार

Published

on

बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में विकास ने उप कुलसचिव के पद पर कार्यभार संभाला। इससे पहले वह चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ में सहायक कुलसचिव के रूप में कार्यरत थे, जहां 2023 में उन्हें कुलसचिव के पद पर पदोन्नति प्राप्त हुई थी।

विश्वविद्यालय में योगदान से पूर्व उन्होंने 2013 से 2020 तक उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज में समीक्षा अधिकारी के रूप में सेवाएं दी हैं। मेरठ विश्वविद्यालय में रहते हुए उन्होंने प्रवेश संबंधी कार्यों का सफल संचालन किया।

जेएनसीयू में कार्यभार ग्रहण करते ही उन्होंने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक और प्रशासनिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी शुरू कर दी है। वे वर्तमान में प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी समस्याओं का समाधान भी समयबद्ध तरीके से कर रहे हैं। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता और कुलसचिव एस.एल. पाल ने उन्हें कार्यभार ग्रहण करने पर शुभकामनाएं दीं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa