Connect with us

पूर्वांचल

जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या 576, प्रशासनिक लापरवाही उजागर

Published

on

Loading...
Loading...

डेंगू से बचाव के लिए अपनाएं यह उपाय 

जौनपुर। जिले में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को डेंगू के छह नए मरीज सामने आने के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 576 तक पहुंच गई है। खासतौर पर शहरी इलाकों में संक्रमण तेजी से फैल रहा है, लेकिन प्रशासन की लापरवाही ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है।

शहर में अब तक 294 डेंगू मरीज मिल चुके हैं, जिनमें सिपाह (22), चौकियां (19), चाचकपुर (12), लाइन बाजार (12), और पुरानी बाजार (13) जैसे मोहल्ले सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। इन क्षेत्रों में ना तो दवा का छिड़काव किया गया है और ना ही एंटी-लार्वा का छिड़काव हो रहा है, जिससे संक्रमण पर काबू पाने में मुश्किल हो रही है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जिले में अब तक 502 मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 74 मरीज अलग-अलग स्थानों पर इलाज करवा रहे हैं। जिला अस्पताल में तीन मरीज भर्ती हैं, जहां उनका इलाज जारी है। राहत की बात यह है कि अब तक जिले में डेंगू से कोई मौत नहीं हुई है।

Advertisement

ग्रामीण इलाकों में भी डेंगू का कहर जारी है। जिले के सात ब्लॉकों में सबसे अधिक मरीज मिले हैं। करंजाकला में 73, बदलापुर में 29, खुटहन में 24, धर्मापुर में 23, सिरकोनी में 24, बक्शा में 14, सोंधी में 12 और मुंगराबादशाहपुर में 12 मरीज डेंगू से पीड़ित पाए गए हैं।

नवंबर में भी डेंगू के नए मरीज मिलने से स्थिति चिंताजनक हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कहा है कि संक्रमण रोकने के लिए जागरूकता अभियान और एंटी-लार्वा छिड़काव जैसे उपाय तेज किए जाएंगे। वहीं, स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से शीघ्र प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page