Connect with us

वाराणसी

जिले के तीन राजकीय चिकित्सालयों में अल्ट्रासाउंड सुविधा का हुआ शुभारंभ

Published

on

Loading...
Loading...

सीएमओ ने एसएसपीजी चिकित्सालय पहुँचकर की अल्ट्रासाउंड सेवा की शुरुआत

समिति की सलाह पर तीनों चिकित्सालय में पूर्व से तैनात चिकित्सकों को किया नामित

Loading...

वाराणसी: प्री कान्सेप्शन एंड प्री नेटल डायग्नोस्टिक टेक्निक (पीसीपीएनडीटी) एक्ट के तहत जनपद के सरकारी चिकित्सालयों पर विशेषज्ञ सरकारी चिकित्सकों के द्वारा अल्ट्रासाउंड की सुविधा बृहस्पतिवार को शुरू की गई।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ संदीप चौधरी ने बृहस्पतिवार को कबीर चौरा स्थित श्री शिव प्रसाद गुप्ता मंडलीय जिला चिकित्सालय में पहुंचकर वहाँ अल्ट्रासाउंड की सुविधा का शुभारंभ किया। इसके अलावा लाल बहादुर शास्त्री राजकीय चिकित्सालय रामनगर व पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय पाण्डेयपुर पर भी निःशुल्क अल्ट्रासाउंड की सुविधा शुरू की गई। इसके साथ ही वहाँ पूर्व से तैनात विशेषज्ञ चिकित्सकों की भी अल्ट्रासाउंड के लिए नामित कर दिया गया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जनपद के सरकारी चिकित्सालयों में अल्ट्रासाउंड सुविधा को सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी एस राजलिंगम की अध्यक्षता में जनपदीय स्तरीय सलाहकार समिति बनाई गई थी। इस समिति में राजकीय महिला चिकित्सालय की प्रमुख अधीक्षक डॉ मनीषा सिंह, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ मृदुला मल्लिक, आईएमए अध्यक्ष डॉ राहुल सिंह, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ सारिका राय, दिवा सामाजिक संस्था के प्रबन्धक/सचिव कमलेश कुमार और ममता हेल्थ इंस्टीट्यूट फॉर मदर एंड चाइल्ड के प्रबन्धक विनोद प्रधान शामिल रहे। सीएमओ ने बताया कि समिति की सर्व सम्मति के क्रम में डीडीयू चिकित्सालय पर अल्ट्रासाउंड सेवा के लिए डॉ मनमोहन शंकर कुमार, डॉ ज्योति ठाकुर, डॉ अर्चना सिंह, डॉ आरती दिव्या, डॉ संजय यादव, डॉ केजे पाण्डेय, डॉ प्रेम प्रकाश को राजकीय सेवाओं के दृष्टिगत अल्ट्रासाउंड किए जाने के लिए नामित किया गया है। इसके साथ ही तैनाती एलबीएस चिकित्सालय रामनगर में डॉ रिची सिंह, एसएसपीजी मंडलीय जिला चिकित्सालय में डॉ मृदुला मल्लिक, डॉ एसपी सिंह और डॉ विकास प्रताप सिंह को नामित किया गया है।
सीएमओ ने कहा कि नगरीय क्षेत्र के साथ ही साथ ग्रामीण क्षेत्र के संबन्धित लाभार्थियों को इन तीनों चिकित्सालय पर निःशुल्क अल्ट्रासाउंड सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page