Connect with us

पूर्वांचल

जिलाधिकारी ने जिला चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण 

Published

on

Loading...
Loading...

रक्तदान शिविर का किया उद्घाटन

जौनपुर के जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र सिंह ने मंगलवार को जिला चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न विभागों और वार्डों का जायजा लिया और स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ओपीडी में भर्ती मरीज मेवालाल यादव से उनके इलाज के बारे में जानकारी प्राप्त की।

एक्सरे कक्ष में निरीक्षण करते समय उन्होंने देखा कि कुल 154 डिजिटल एक्सरे किए गए थे जिससे वे संतुष्ट हुए। उन्होंने अस्पताल की साफ-सफाई को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। इसके अलावा कक्ष संख्या 08 में फार्मासिस्ट कौशल कुमार त्रिपाठी से आवश्यक दवाओं की उपलब्धता और वितरण के बारे में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने महिला औषधि वितरण कक्ष में लाइन में खड़ी महिलाओं से पूछा कि क्या उन्हें बाहरी दवाएं मिली हैं, जिस पर महिलाओं ने बताया कि उन्हें चिकित्सालय से ही दवा प्राप्त हुई है।

Advertisement

मुख्य औषधि भंडार के निरीक्षण के दौरान उन्होंने देखा कि सांप और कुत्ते के काटने के इंजेक्शन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। उन्होंने स्टॉक रजिस्टर और फ्रीज में रखे इंजेक्शन का भी अवलोकन किया और रिकॉर्ड के अपडेट होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। जिलाधिकारी ने एंटी वेनम और रेबीज इंजेक्शन के खाली वायल को डिस्कार्ड करने के लिए निर्देश दिए।

इससे पहले डॉ. दिनेश चंद्र सिंह ने जिला चिकित्सालय जौनपुर में रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सीएमएस डॉ. के. के. राय, चीफ फार्मासिस्ट मनोज तिवारी, फार्मासिस्ट शैलेश यादव, एक्सरे टेक्निशियन मनोज राजभर, अनिल त्रिपाठी, ई.एम.ओ. डा. शिवदेव कुमार रजक, फार्मासिस्ट आशुतोष पाठक और अन्य लोग मौजूद थे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page